Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Delhi Crime: दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकू से हमला, दो भाई घायल, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकू से हमला, दो भाई घायल, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में मामूली झगड़े के दौरान एक युवक ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान शिवा (19) और योगेश उर्फ आदित्य (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी तुषार उर्फ तुशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि शिवा और योगेश अपने परिवार के साथ वेलकम इलाके में रहते हैं। दोनों भाइयों की आरोपी से किसी मामूली बात पर कहासुनी हुई थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आकर तुषार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एसएचओ रूपेश खत्री के नेतृत्व में एक टीम गठित की। तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने वेलकम इलाके से तुषार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि उसने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी तुषार पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें