उत्तर प्रदेश, नोएडा: विदेश भेज रहे है कोरियर तो हो जाएं सावधान, नोएडा में बीपीसीएल के सीजीएम को बनाया शिकार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। कोरियर के द्वारा सामान विदेश भेजने के नाम पर भारत पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटेड के रिटायर्ड सीजीएम के साथ ठगी की गई। यह आपराधिक कृत्य नामी कोरियर कंपनी डीटीडीसी के एजेंट ने किया है। पीड़ित ने जब उसको फोन किया तो वह गंदे शब्दों का प्रयोग कर रहा है। ढाई महीने तक जब कोरियर लंदन नहीं पहुंचा तो परेशान होकर पीड़ित ने मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के सेक्टर 107 में पवन कुमार रहते है। वह बीपीसीएल से सीजीएम के पद से रिटायर्ड है। उनका बड़ा बेटा लंदन में रहता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को घर का घरेलू सामान जिसकी कीमत करीब 70 हजार थी उसको लंदन भेजने के लिए कोरियर कंपनी से संपर्क किया। कंपनी कर्मी वेद शर्मा ने बताया कि वह नोएडा में काम करता है।

घर से उठवाया कोरियर
पीड़ित ने फोन पर जब वेद को बताया कि वह बुजुर्ग है तो वेद ने दो लोगों को घर भेजकर कोरियर का सामान उठवा लिया। कहा कि चार दिन में कोरियर लंदन पहुंच जाएगा। इसके बदले उसने कंपनी के खाते में 30,267 रूपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने ट्रैकिंग नंबर के साथ रसीद भी दी। उस दौरान पीड़ित को लगा कि उनका कोरियर चार दिन में बेटे के पास लंदन पहुंच जाएगा।

गुरूग्राम में है एजेंट
कई दिनों तक जब कोरियर लंदन नहीं पहुंचा तो पीड़ित पवन कुमार कंपनी के आफिर पर गए। वहां उनको पता चला कि वेद शर्मा गुरूग्राम में एजेंट है। उन्होंने उसको कई बार फोन किया, हर बार वह पीड़ित को टरका देता। अब आरोपी फोन पर अभद्रता करने लगा है।

पुलिस ने कहा होगी कार्रवाई
एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एजेंट वेद शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img