Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: युवाओं को सिविल सर्विस की निशुल्क कोचिंग मिलेगी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: युवाओं को सिविल सर्विस की निशुल्क कोचिंग मिलेगी
प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को सिविल सर्विस की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसी क्रम में जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदन मांगे गए

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को सिविल सर्विस की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसी क्रम में जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए विद्यार्थी 25 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस कोचिंग के लिए केवल अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों द्वारा ही आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए विभाग द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के बाद फ्री कोचिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम 15 मई को जारी किए जाएंगे और जुलाई से कोचिंग शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों और उनकी पारिवारिक आय सालाना छह लाख से कम होनी चाहिए। कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक तय की गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें