Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: नगर निगम नंदग्राम में दो मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनवाएगा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: नगर निगम नंदग्राम में दो मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनवाएगा
नगर निगम नंदग्राम में दो मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनवाएगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। नगर निगम नंदग्राम में दो मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनवाएगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। लाइब्रेरी में एक बार में 300 से अधिक विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था होगी। निगम इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है। कंपनी बाग में निगम की सबसे पुरानी लाइब्रेरी है। निगम इसे भी नए सिरे से तैयार करा रहा है। वहीं निगम ने शहर में दो मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इसे मंजूर कर लिया है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया नंदग्राम में ग्राउंड प्लस दो मंजिल के साथ लगभग 9 करोड़ 80 लाख की लागत से लाइब्रेरी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक बार में 300 से अधिक विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था होगी। आधुनिक तकनीकी से लाइब्रेरी का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां गाजियाबाद में खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स प्लाजा की स्वीकृति मिल चुकी है वहीं अब विद्यार्थियों के लिए भी आधुनिक लाइब्रेरी होगी। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी की बिल्डिंग का नक्शा तैयार कराया जा रहा है। निर्माण विभाग को तेजी से कार्य करने की निर्देश दिए हैं।जल निगम की कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस से कार्य कराया जाएगा।

1500 वर्ग मीटर में लाइब्रेरी का निर्माण होगा

निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर, सेकंड फ्लोर को शामिल किया है। इसका निर्माण लगभग 1500 वर्गमीटर में होगा। डीपीआर तैयार की जा रही है। दो से तीन माह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें