Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में खाली की गई भूमि पर बनाए जाएंगे बैंकेट हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और व्यवसायिक भवन

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में खाली की गई भूमि पर बनाए जाएंगे बैंकेट हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और व्यवसायिक भवन
विजय नगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक में महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। विजय नगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक में महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया। महापौर और नगर आयुक्त के निर्देशानुसार लगभग 40,000 वर्ग मीटर भूमि को खाली कराया गया है, जबकि अब भी लगभग 10,000 वर्ग मीटर भूमि को कब्जामुक्त कराना बाकी है।

महापौर सुनीता दयाल और निगम अधिकारी निरंतर नगर निगम की भूमि को खाली कराने की कार्यवाही कर रहे हैं। महापौर स्वयं मौके पर जाकर आवश्यक निर्देश दे रही हैं ताकि भविष्य में नगर निगम की प्रतिष्ठा बनी रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने देखा कि क्रॉसिंग से ट्रीटमेंट प्लांट तक मुख्य सड़क पर स्थित है, जहाँ नगर निगम द्वारा आय के नए स्रोत स्थापित किए जा सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत की गई है।

महापौर ने जमीन पर बैंकेट हॉल, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, व्यावसायिक भवन और दुकानें बनाने की योजना तैयार की है। इस प्रकार के भवनों के निर्माण से निगम की आय बढ़ेगी और साथ ही नगर निगम की भूमि भी सुरक्षित रहेगी। महापौर ने बताया कि इस योजना के लिए प्लानिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने पहले कीन भट्ट और नूर नगर की भूमि को भी खाली कराया था, जहाँ कॉम्प्लेक्स और दुकानें बनाने की प्रक्रिया निविदा में चल रही है। क्रॉसिंग में भी इसी तरह के कार्य से निगम की आय में वृद्धि के साथ-साथ भूमि को कब्जामुक्त किया जाएगा।

महापौर ने अतिरिक्त 10,000 वर्ग मीटर की भूमि का भी अवलोकन किया, जिसमें चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है और कई जगहों पर टीन शेड डालकर कब्जा किया गया है। कई व्यक्तियों ने पशुपालन का कार्य किया हुआ है, जिन्हें शीघ्र ही भूमि खाली करने की चेतावनी दी गई है।

महापौर सुनीता दयाल ने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा किसी भी स्थान से भूमि खाली कराने के बाद उसे ऐसे ही नहीं छोड़ा जाएगा। उस पर योजना बनाई जाएगी या उसकी बाउंड्री कराई जाएगी, जिससे नगर निगम की भूमि सुरक्षित रह सके। इसके अलावा, शहर में नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, संपत्ति अधीक्षक रामाशंकर वर्मा और लेखपाल अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें