उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं को विभाग से जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। वह डिजिटल माध्यम या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 की विद्युत संबंधी शिकायत, पंजीकरण और ट्रैकिंग की सुविधा वेबसाइट pvvnl.org पर उपलब्ध करा दी है। पोर्टल पर उपभोक्ताओं को विद्युत कार्यालय में आए बिना विद्युत संबंधी शिकायत के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है। वेबसाइट पर उपभोक्ता की शिकायत को ट्रैक करने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा विद्युत उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप चैट बोट पर भी शिकायत दर्ज करा कर सकते हैं। व्हाट्सएप चैट बोट पर मोबाइल नंबर को क्यूआर कोड के साथ वेबसाइट से संबंध किया है। pvvnl.org पर क्यूआर कोड उपलब्ध है। इसे स्कैन करने पर उपभोक्ता सीधे विभागीय व्हाट्सएप चैट से जुड़ जाएंगे। इससे उपभोक्ता बिल संबंधी, आपूर्ति संबंधी और अन्य शिकायतें सीधे दर्ज कराकर तुरंत समाधान करा सकेंगे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने गाजियाबाद समेत विभाग के सभी अधिकारियों को उपभोक्ताओं की शिकायत समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players