Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Bike Theft: नोएडा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 15 वाहन बरामद

Noida Bike Theft: नोएडा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 15 वाहन बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता हासिल की है। फेस वन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15 बाइक और स्कूटी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चोरों में बंटी नाम का अपराधी गिरोह का सरगना है। बंटी अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में बाइक व स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य पहले रेकी करते थे और फिर बड़ी चालाकी से वाहनों का लॉक तोड़कर मिनटों में फरार हो जाते थे।

डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि फेस वन थाना पुलिस लंबे समय से इस गिरोह पर नज़र रख रही थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों चोरों को गिरफ्तार किया। बरामद वाहनों में कई महंगी बाइक्स और स्कूटी शामिल हैं, जिन्हें आरोपी बेचने की फिराक में थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। इस सफलता के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें