उत्तर प्रदेश : पंजाबी सभा समिति ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव

Hapur News (शाहरुख़ खान) : दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रीजेंसी में पंजाबी सभा समिति द्वारा लोहड़ी उत्सव मिलन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधड़ाके के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहड़ी की पावन अग्नि प्रज्वलित कर की गई, जहां पंडित राजेंद्र शर्मा ने गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत अग्नि पूजा संपन्न कराई। इसके पश्चात पंजाब से आई विशेष गिद्दा एवं भांगड़ा पार्टी ने पारंपरिक पंजाबी गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। मशहूर सिंगर सरदार लव खुल्लर एवं टी-सीरीज के कलाकार मनोज की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि लोहड़ी पंजाबी समाज का एक विशेष पर्व है, जिसमें सर्व समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने समस्त पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंजाबी सभा समिति की ओर से 18 आकर्षक पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। लोहड़ी उत्सव का आयोजन पंजाबी समाज द्वारा समाज के सभी परिवारों के साथ मिलजुल कर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वेद प्रकाश अरोड़ा एडवोकेट, सुभाष खुराना, डॉ. अशोक ग्रोवर, सरदार कर्म सिंह, विजयपाल आढ़ती विधायक, मालती भारती पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, प्रमोद नागर, डॉ. परमीश अरोड़ा, डॉ. मनमोहन कक्कड़, डॉ. ओमप्रकाश अरोड़ा, अशोक सोढ़ी, कश्मीरी लाल बाटला, मनोहर लाल दुआ, हरीश ग्रोवर, अनिल थापर, डॉ. आनंद प्रकाश अरोड़ा, मोहित चोपड़ा, यशु ढींगरा, नितिन अरोड़ा, सरदार सरजीत सिंह चावला, कमलदीप अरोड़ा, कपिल मुंजाल, कुणाल शर्मा मीडिया प्रभारी, संजय सेठी, यशपाल तनेजा, श्याम सुंदर खन्ना, एकलव्य सहारा, मुकेश गेरा, जगदीश माकन मीडिया प्रभारी, रिंकू मखीजा, चरणजीत मुटरेजा, हरीश छाबड़ा, विपिन सचदेवा, धर्मपाल बाटला, अनिल तनेजा, भोजराज बांगा, लेखराज अनेजा सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





