Valentine Day Noida 2026: वेलेंटाइन डे से पहले बाजारों और मॉल पर चढ़ा प्यार का रंग, लाल गुलाब और गिफ्ट की बढ़ी मांग

Valentine Day Noida 2026: वेलेंटाइन डे से पहले बाजारों और मॉल पर चढ़ा प्यार का रंग, लाल गुलाब और गिफ्ट की बढ़ी मांग

नोएडा। वेलेंटाइन डे से पहले शहर के बाजारों और मॉल में प्यार का रंग साफ नजर आने लगा है। हर ओर लाल रंग की सजावट, दिल के आकार के कटआउट, चमकते गुब्बारे और रोमांटिक थीम युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। सेक्टर-18 से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक ‘लव इन द एयर’ का माहौल देखने को मिल रहा है। दुकानों और मॉल प्रबंधन ने खास सजावट कर ग्राहकों को लुभाने की तैयारी की है।

कई मॉल में लाल और गुलाबी रंग के गुब्बारों से प्रवेश द्वार सजाए गए हैं। हार्ट शेप आर्च, गुलाब की पंखुड़ियों से सजे कोने और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां युवा जोड़े और दोस्त तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर ‘लव इन द एयर’ थीम पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें रोमांटिक संदेशों और सजावटी इंस्टॉलेशन के जरिए माहौल को और खास बनाया गया है। शाम होते ही रोशनी और संगीत के साथ यह नजारा और भी जीवंत हो उठता है।

बृहस्पतिवार को ‘किस डे’ के मौके पर बाजारों में खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली। गिफ्ट शॉप्स पर युवाओं की भीड़ देखने को मिली। लाल गुलाब, टेडी बियर, चॉकलेट गिफ्ट पैक, हार्ट शेप कुशन, ग्रीटिंग कार्ड और लाल रंग की ड्रेसेज की मांग सबसे ज्यादा रही। कई दुकानों ने विशेष वेलेंटाइन ऑफर और डिस्काउंट स्कीम भी शुरू की हैं, जिससे ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

गिफ्ट शॉप संचालकों का कहना है कि इस बार युवाओं में खास उत्साह नजर आ रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौर के बावजूद लोग अपने पसंदीदा गिफ्ट खुद चुनने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, फूल विक्रेताओं के अनुसार लाल गुलाब की मांग सबसे अधिक है। मांग बढ़ने के चलते गुलाब की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी भी हुई है, फिर भी खरीदारों का उत्साह कम नहीं हुआ है। कुछ दुकानदारों ने प्री-बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है, ताकि 14 फरवरी को आखिरी समय में ग्राहकों को परेशानी न हो।

कैफे और रेस्टोरेंट भी इस मौके को खास बनाने में पीछे नहीं हैं। कई जगहों पर कपल्स के लिए विशेष मेन्यू, लाइव म्यूजिक और कैंडल लाइट डिनर की तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर, वेलेंटाइन वीक के अंतिम पड़ाव से पहले नोएडा का बाजार पूरी तरह रोमांटिक रंग में रंग चुका है और शहर में प्यार का खुमार साफ दिखाई दे रहा है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img