उत्तर प्रदेश : मथुरा के वृंदावन सुदामकुटी महोत्सव में संतो का मेला

Mathura News : मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी आश्रम के संस्थापक साकेत वासी संत सुदामा दास महाराज के वृंदावन आगमन के शताब्दी महोत्सव एवं जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज की जयंती महोत्सव कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य चतुर्थ दिवस संत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संत संगोष्ठी में जगतगुरु बाहुबल देवाचार्य स्वामी बलदेव दास महाराज ने कहा कि संत सुदामा दास महाराज सेवा के पर्याय हैं। उन्होंने जीवन पर्यंत मानव मात्र के कल्याण की कामना की। महंत रामानंद दास ने कहा कि रामानंदीय संप्रदाय आचार्य संत सुदामा दास महाराज ने भगवत भक्ति के साथ साथ पीड़ित मानवता की सेवा की मिशाल कायम की।
आयुर्वेद न्यूरो थेरेपी कैंप में रीढ़ की हड्डी और जोड़ों में दर्द के मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। डॉ मनोज शर्मा के निर्देशन में लगाए गए आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी शिविर में सैकड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही 108 श्री राम देश विदेश से द्वारा श्री राम नाम जप के मध्य आहुति दी जा रही है।





