नई दिल्ली: गांधी जयंती से केंद्रीय अस्पतालों में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

नई दिल्ली, 2 अक्तूबर : स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को न्‍यूनतम स्‍तर पर लाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीरवार से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर दी है।

इस 5वें विशेष अभियान का नेतृत्व प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग करेगा। इसके तहत केंद्र सरकार के अस्पतालों, संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ मिलकर 2 से 31 अक्तूबर 2025 तक स्वच्छता को संस्थागत बनाने के साथ लंबित मामलों का समय पर एवं प्रभावी निपटान किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के तहत, कार्यस्थल को अधिक व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए 1,454 स्थलों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ई-कचरे और अनुपयोगी वस्तुओं की पहचान और निपटान को भी प्राथमिकता दे रहा है, जिससे राजस्व सृजित होगा और कार्यालय में उपयोगी स्थान भी बनेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img