CrimeStoryउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश हुआ लंगड़ा, डीजल चोरी करता था गिरोह

थाना सिम्भावली पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें...

Hapur News : थाना सिम्भावली पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इस दौरान घायल सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी किया करते थे।

क्या है पूरा मामला

सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह को सिंभावली थाना क्षेत्र में सिखैड़ा अंडरपास के पास थाना प्रभारी सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच हापुड़ की ओर से एक संदिग्ध आयशर कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने कैंटर को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, तेल चोरी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त आयशर कैंटर बरामद किया गया है।

ये हैं पकड़े गए बदमाश

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम मोहल्ला बुद्धे पीर सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ निवासी वसीम (घायल), ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर जनपद मेरठ, गुलफाम, शमशाद रोड सैफी मस्जिद के पास पिलखुवा निवासी समानू और ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर जनपद मेरठ निवासी हासिम बताए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश हाईवे पर खड़े वाहनों से मौका पाकर डीजल चोरी वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ हापुड़ जिले में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अन्य जनपदों और थानों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players