Loksabha election: मुरादाबाद में सपा में घमासान, रुचि वीरा और एसटी हसन ने कराया नामांकन
रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है समाजवादी पार्टी से 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं जिसके बाद सपा के खेमे में अंदरुनी कलह शुरू हो गई है। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बने डॉक्टर एसटी हसन ने अपना नामांकन कराया था लेकिन आज बिजनौर से मुरादाबाद पहुंचकर रुचि वीरा ने समाजवादी पार्टी से अपना नामांकन समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में करा दिया।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से अभी तक कोई भी औपचारिक संस्तुति सामने नहीं लाई गई है लेकिन दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन को सपा के सिंबल पर बता रहे हैं।






पाठकों की राय