Delhi: राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी बोले- व्यापारी और आम जन का संकल्प ही बनेगा भारत की तरक्की का आधार

Delhi: राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी बोले- व्यापारी और आम जन का संकल्प ही बनेगा भारत की तरक्की का आधार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के आई.पी. एक्सटेंशन स्थित आइपैक्स भवन में “शपथ वोकल फॉर लोकल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश की तरक्की में व्यापारियों और आम जनमानस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन “फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल” के तत्वावधान में हुआ, जिसमें दिल्ली की विभिन्न इंडस्ट्रीज और मार्किट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के चेयरमैन सुनील सिंघी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री आर.के. गौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता सीए राजेश्वर पैन्यूली, दिल्ली प्रदेश महामंत्री राजीव शर्मा, व्यापारी नेता सुरेश बिंदल, कपिल कंसल, नीरज शर्मा, राजकुमार बिंदल और निगम पार्षद राजू सचदेवा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति और संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इस अवसर पर सभी उपस्थितों को “वोकल फॉर लोकल” को अपनाने और भारत में निर्मित उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई गई। सुनील सिंघी ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता और तरक्की के लिए व्यापारी और आम जनता का संकल्प ही सबसे बेहतर विकल्प बन सकता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम तुर्की, पाकिस्तान और अज़रबैजान जैसे आतंकवाद समर्थक देशों के उत्पादों का बहिष्कार करें और केवल भारतीय व्यापार को बढ़ावा दें।

सुनील सिंघी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंक के विरुद्ध चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सराहना करते हुए कहा कि यह सिद्ध हो चुका है कि अब भारत केवल विरोध नहीं करता बल्कि निर्णायक कदम उठाने की क्षमता रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि भारत वैश्विक व्यापारिक निर्भरता को सीमित करे और अंतर-राज्यीय व्यापार को प्रोत्साहित करे।

दिल्ली प्रदेश महामंत्री राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में वेस्ट रीकवर्ड पेपर और बढ़ते कचरे की समस्या को लेकर की गई चिंता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वेस्ट पेपर की रीसाइक्लिंग में लगे व्यापारियों की भूमिका सराहनीय है, और अब समय आ गया है कि सरकार इस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों को अपनी समिति में शामिल करे ताकि स्वच्छता अभियान को ठोस और स्थायी सफलता मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सुनील सिंघी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने राष्ट्र के हित में भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्थानीय कारीगरों के सामान, भारतीय फलों और फूलों, भारत में बने आभूषणों और रत्नों, भारतीय ब्रांड के वस्त्र, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, स्वास्थ्य सेवाएं, देशी चिकित्सा पद्धतियां, मिट्टी के बर्तन, कालीन, हस्तकला, पर्यटन स्थलों की यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, भारतीय कॉस्मेटिक ब्रांड्स और भारतीय सेना व संविधान के सम्मान को अपनी जीवनशैली में शामिल करने का आग्रह किया।

यह कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन का संकेत था, जिसमें भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी तय मानी गई। “वोकल फॉर लोकल” का संकल्प देश को न केवल आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को भी सुदृढ़ करेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img