राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में आजाद समाज पार्टी का संगठन विस्तार, मोहम्मद समीर बने प्रदेश कोर कमेटी सदस्य

Hapur News : हापुड़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मोहम्मद समीर को उत्तर प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री ने कहा कि पार्टी का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोहम्मद समीर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त कोर कमेटी सदस्य मोहम्मद समीर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों और मजलूम वर्ग की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठा रही है। उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।

समीर ने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, जिससे संगठन को और मजबूत बनाया जा सके और जनसेवा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हापुड़ सदर विधानसभा से प्रत्याशी रहे वीरेंद्र कुमार शिरीष, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मुकेश प्रधान, सचिन निम, प्रमोद कुमार, उमेश साजन, वासु जाटव, मनोज कर्दम, विधानसभा अध्यक्ष राकेश मसंद सहित देव कौशल, रवि कुमार, रिजवान, जुल्फिकार भूट्टू, चौधरी जुबेर, यूनुस अब्बासी, इरशाद कुरैशी, शराफत अली, जावेद कुरेशी और जावेद इदरीसी समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button