Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

New DM of Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्धनगर की नई डीएम IAS मेधा रूपम ने संभाला पदभार, समस्याओं के समाधान और नई रणनीति का दिया भरोसा

New DM of Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्धनगर की नई डीएम IAS मेधा रूपम ने संभाला पदभार, समस्याओं के समाधान और नई रणनीति का दिया भरोसा

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतम बुद्ध नगर जिले को आज एक नई प्रशासनिक दिशा मिली जब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने जिले की जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। डीएम कार्यालय में सुबह औपचारिक रूप से चार्ज लेते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता में रहेगा और प्रशासन जनता के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगा।

पदभार ग्रहण के बाद डीएम मेधा रूपम को बधाई देने के लिए जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक प्रतिनिधि और आम नागरिक पहुंचें। सभी ने नए जिलाधिकारी को शुभकामनाएं दीं और जिले के समग्र विकास की अपेक्षा जताई।

प्रेस से बातचीत करते हुए डीएम मेधा रूपम ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर एक तेज़ी से बढ़ता हुआ जिला है और यहां की चुनौतियां भी बड़ी हैं। लेकिन वह अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर जिले की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत किया जाएगा, ताकि नीतियों का लाभ हर वर्ग तक समय से पहुंच सके।

किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में किसानों की ज़मीन, मुआवज़ा और पुनर्वास से जुड़ी तमाम शिकायतें समयबद्ध तरीके से निपटाई जाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके मुद्दों का स्थायी समाधान खोजा जाएगा।

डीएम मेधा रूपम ने नई प्रशासनिक रणनीतियों को लेकर भी अपनी सोच साझा की। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करते हुए ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना के तहत ठोस कदम उठाए जाएंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 से 2024 तक डीएम बनने से पहले मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एडिशनल सीईओ (ACEO) के पद पर कार्यरत थीं। उनके नेतृत्व में प्राधिकरण ने कई अहम परियोजनाओं में गति लाई और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से क्रियान्वित किया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें