उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक की मौत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क हादसा सामने आया है। एस्टर चौकी के पास एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर मौत हो गई।

मृतक की पहचान गाजियाबाद के कविनगर के गोविंदपुरम निवासी भगवंत सिंह के रूप में हुई है। वह रोजा जलालपुर से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img