उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में देशी शराब की दुकान से 13 पेटी शराब चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के छपकौली गांव में देर रात एक देशी शराब की दुकान को अज्ञात चोर ने निशाना बना लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और करीब 45 हजार रुपये कीमत की 13 पेटी देशी शराब चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार छपकौली गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर देर रात अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद उसने दुकान में रखी शराब की पेटियां उठाकर बाहर ले जाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर करीब 13 पेटी देशी शराब लेकर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दुकान के अंदर से शराब की पेटियां ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

सुबह जब दुकान संचालक अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने दुकान का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर सामान बिखरा हुआ देखा। जब उसने अंदर जाकर जांच की तो कई शराब की पेटियां गायब मिलीं। इसके बाद दुकान संचालक ने तुरंत मामले की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दुकान संचालक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players