Noida Storm: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ और खंभे गिरने से यातायात प्रभावित

Noida Storm: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ और खंभे गिरने से यातायात प्रभावित

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीते देर शाम नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 100 से अधिक पेड़ और लगभग इतने ही बिजली के खंभे धराशायी हो गए। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और सड़क यातायात भी बुरी तरह से बाधित रहा। सबसे अधिक असर एक्सप्रेस वे पर देखने को मिला, जहां एक हाई टेंशन पोल गिर जाने से पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। मौके की गंभीरता को देखते हुए देर रात तक एक दर्जन से अधिक भारी मशीनों की सहायता से हाई टेंशन पोल को हटाया गया। इसके बाद ही मार्ग को आंशिक रूप से खोला जा सका।

रातभर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की टीमें सड़कों पर सक्रिय रहीं। गिरे हुए पेड़ों को हटाने और यातायात को सामान्य करने के लिए करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। आधे दर्जन से ज्यादा जगहों पर होर्डिंग्स के गिरने की सूचना भी मिली, जिनसे कुछ जगहों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं। डीसीपी ट्रैफिक नोएडा लखन सिंह यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की टीम ने पूरी तत्परता से काम करते हुए देर रात तक पेड़ हटाने और यातायात सुचारू करने का कार्य किया। उन्होंने यह भी बताया कि किसी प्रकार की बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है और टीम लगातार सड़कों की निगरानी कर रही है ताकि किसी और प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और मौसम की खराबी के दौरान घर से बाहर निकलने से पहले सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img