भारत

उत्तर प्रदेश ,नोएडा: धीरेन्द्र सिंह ने मुआवजे में बढ़ोतरी पर जताया सीएम का आभार

उत्तर प्रदेश ,नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भव्य स्वागत

अमर सैनी

Related Articles

उत्तर प्रदेश ,नोएडा। जेवर के विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह सोमवार सुबह लखनऊ से लौटते ही किसानों के जोश और समर्थन का केंद्र बन गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौतमबुद्ध नगर के किसानों के मुआवजे में ऐतिहासिक वृद्धि के फैसले के बाद हुआ।

मुख्यमंत्री ने किसानों की कृषि भूमि के लिए मुआवजा राशि में ₹1200 प्रति वर्ग मीटर की वृद्धि का ऐलान किया है। इस फैसले ने क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत दी है और उनके भविष्य को आर्थिक संबल प्रदान किया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर आयोजित स्वागत समारोह में धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “अन्नदाता किसानों का जीवन खुशहाल बनाना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से किसानों के हक में यह बड़ा फैसला लिया है। मैं किसानों के इस प्यार और समर्थन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे कहा, “किसानों की समृद्धि और उत्थान हमारी सरकार का संकल्प है। यह मुआवजा वृद्धि केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

किसानों में खुशी की लहर
मुख्यमंत्री के इस फैसले से जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों ने इसे अपने संघर्षों की जीत बताया और विधायक धीरेन्द्र सिंह की भूमिका की सराहना की।
एक किसान ने कहा, “यह मुआवजा वृद्धि हमारे लिए एक नई शुरुआत है। धीरेन्द्र सिंह ने हमेशा हमारे हक की लड़ाई लड़ी है, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें न्याय दिया है।” इस मुआवजे वृद्धि से न केवल किसानों का जीवन स्तर बेहतर होगा, बल्कि गौतमबुद्ध नगर में चल रहे विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और संतोषजनक मुआवजा किसानों और प्रशासन के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के क़रीब 400 किसान बीते शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे थे, वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से संवाद किया। किसानों की समस्याएं सुनी और मुआवज़ा वृद्धि का ऐलान किया। अब गौतमबुद्ध नगर के किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि अधिग्रहण के सापेक्ष मुआवज़ा दिया जाएगा। किसानों के स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र के विकास और किसानों के हित में उठाए गए कदम उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं, बल्कि सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ा रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button