उपकेंद्रों पर मिली खामियों की रिपोर्ट देंगे मेरठ के इंजीनियर

अमर सैनी

नोएडा। मेरठ मुख्यालय से आए इंजीनियरों ने शहर के विद्युत उपकेंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्रों पर हुए विद्युत कार्यों की समीक्षा भी की। ये इंजीनियर विद्युत उपकेंद्रों पर मिली खामियों की रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। इसके बाद दोषी इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, लखनऊ शक्ति भवन मुख्यालय से तीन दिवसीय दौरे के निर्देश दिए गए थे। मेरठ मुख्यालय से आए इंजीनियर जिले के विद्युत उपकेंद्रों का दौरा करेंगे। तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार भार्गव ने डिवीजन-2 क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इंजीनियर ने सेक्टर-82, 83 और एनएसई डेज उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ विद्युत उपकेंद्र के जेई और एसडीओ भी रहे। इस दौरान उन्होंने विद्युत उपकेंद्रों पर हुए कार्यों की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने विद्युत उपकेंद्रों पर हुए कार्यों की गुणवत्ता और अन्य बिंदुओं की जांच की। विद्युत उपकेंद्रों पर कार्य की गुणवत्ता के साथ ही उनके रखरखाव और आपूर्ति व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। अधिक लाइन लॉस वाले विद्युत उपकेंद्रों पर संबंधित अभियंताओं से सवाल भी पूछे जा रहे हैं। रविवार को भी मेरठ मुख्यालय से अभियंता पांच से अधिक विद्युत उपकेंद्रों का दौरा करेंगे। फिर सोमवार को भी दौरा किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img