ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, मची चीख – पुकार

अमर सैनी
नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक समेत अन्य कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के पिता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

पुलिस को दी शिकायत में अलीगढ़ के रहने वाले लईक ने बताया कि बुधवार को उनका 21 वर्ष से बेटा सुमाईल घर से नौकरी के लिए नोएडा आया था। इस दौरान वह परी चौक से एक ऑटो में बैठकर फेस 2 जा रहा था। इस बीच रास्ते में मोजर बियर गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पलट गया। इस दौरान ऑटो में बैठी सवारी और चालक घायल हो गए। जबकि आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुमाईल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना में एक युवक की मौत हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img