उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा डिपो में प्रयागराज जाने के लिए यात्री नहीं पहुंचे

अभिषेक ब्याहुत

उत्तर प्रदेश, नोएडा।मोरना स्थित नोएडा डिपो से सोमवार को प्रयागराज के लिए यात्री नहीं पहुंचे। ऐसे में डिपो की ओर से गाजियाबाद से बस मंगाकर प्रयागराज के लिए नहीं भेजी गई। नोएडा डिपो से प्रयागराज के लिए बस की सुविधा नहीं है। यहां से लखनऊ की एक बस जाती है। गाजियाबाद और मेरठ डिपो की बसें नोएडा डिपो के रास्ते प्रयागराज के लिए भेजी जाएगी।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि बसें महाकुंभ के दूसरे चरण में नोएडा डिपो के रास्ते होकर निकलेंगी। पहले चरण में यात्रियों की संख्या अधिक नहीं होनी की संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि यात्री आएंगे तो गाजियाबाद डिपो की बस मंगाकर प्रयागराज के लिए भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रयागराज के लिए यात्रियों की संख्या एक भी नहीं थी। ऐसे में गाजियाबाद से बस नहीं मंगाई गई। लखनऊ के लिए रोज की तरह एक ही बस भेजी गई। प्रयागराज के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर लखनऊ के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो में सूचना काउंटर की संख्या बढ़ा दी जाएगी। किसी भी यात्री को सफर में दिक्कत न हो इसके लिए चालकों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img