होटल, बैंक्वेट हॉल व रेस्टोरेंट में भी होगी बोरवेल की जांच

अमर सैनी

नोएडा। जिले के सभी होटल, बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट में बोरवेल की जांच होगी। अगर किसी जगह पर बिना अनुमति के बोरवेल मिला तो उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भूगर्भ जल विभाग आवासीय सोसाइटी, अपार्टमेंट, सरकारी भवन और कार्यालयों में भी वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर की भी जांच करेगा। अगर खामियां होंगी तो उनको तत्काल ठीक करवाया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह ने जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक में विभाग को जिले के सभी होटल, बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट में बोरवेल की जांच करने का फैसला लिया है। भूगर्भ जल विभाग इसका जल्द ही अभियान शुरू करेगा। सीडीओ ने जिला स्तर पर टास्क फोर्स को निर्देशित किया है कि उद्योग, कॉमर्शियल समेत सभी संस्थान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच करेंगे। तालाबों के जीर्णोद्धार पर भी काम किया जाएगा। वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर की भी जांच होगी। अगर कोई एनओसी लेने के बाद भी वाटर रिचार्ज नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी एनओसी निरस्त होगी। आवासीय सोसाइटी, अपार्टमेंट, सरकारी भवनों, कार्यालय में भी वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर की जांच की जाएगी। वहीं, भूगर्भ जल विभाग की हाइड्रोलॉजिस्ट अंकिता राय ने बताया कि उद्योगों से 57 आवेदन आए हैं। इन्होंने भूजल उपयोग की एनओसी मांगी है। विभिन्न कारण से 16 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। जबकि 22 आवेदन पर एनओसी जारी की जाएगी।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img