सेक्टरों में 50 फीसदी बिजली कटौती केबल जलने से हुई

अमर सैनी

नोएडा। उपभोक्ता परिषद ने बिजली कटौती के कारणों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर यूपीपीसीएल के चेयरमैन को दी है। यह रिपोर्ट महीने भर में हुए ब्रेक डाउन के मुख्य कारणों पर तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी सेक्टरों में 50 प्रतिशत ब्रेकडाउन एलटी एबीसी केबल जलने से हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइनों पर क्षमता से अधिक लोड और ट्रांसफार्मर पर असंतुलित लोड की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 33 केबी अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट के कारण सबसे ज्यादा 15 अप्रैल से 15 मई के बीच ब्रेकडाउन हुए । जिले में अभी बिजली की मांग करीब 2300 मेगावाट आ रही है। ऐसे में आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता परिषद के अध्ययन में लगभग 50 प्रतिशत ब्रेकडाउन एलटी एबीसी केबल के जलने के कारण हुए हैं। इस रिपोर्ट में शहर के ऐसे इलाकों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त एबीसी सर्किट डालने का सुझाव दिया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 प्रतिशत ब्रेकडाउन तार टूटने के कारण हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे पुराने बिजली लाइन है। इन लाइनों पर क्षमता से अधिक लोड़ आ रहा है। रिपोर्ट में सिफारिश भी की गई है कि जो ट्रांसफार्मर 3 से 4 बार जल चुके हैं, उनकी जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img