प्राधिकरण ने लक्ष्य से छह गुना अधिक राजस्व कमाया

अमर सैनी

नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना शुरू कर दिया है। मई में प्राधिकरण ने सबसे अधिक राजस्व ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं से हासिल किया। प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग में 15 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। जबकि, 91 करोड़ रुपये राजस्व हासिल किया, जो लक्ष्य से छह गुना अधिक है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए हर माह बजट पर समीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में किन कार्यों पर कितना खर्च हुआ। उसके एवज में प्राधिकरण ने कितना राजस्व हासिल किया। इसको लेकर हर माह रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में दो माह में प्राधिकरण ने 254 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसकी एवज में 278 करोड़ रुपये प्राधिकरण ने बतौर राजस्व हासिल किया। इनमें सबसे ज्यादा ग्रुप हाउसिंग में हासिल हुआ। आवासीय प्लॉटों की स्कीम समेत अन्य कार्यों से प्राधिकरण ने अप्रैल में 20 करोड़ के सापेक्ष 10 करोड़ और मई में 27 करोड़ के सापेक्ष 17 करोड़ रुपये हासिल किए। संस्थागत श्रेणी के तहत अप्रैल में 10 करोड़ के सापेक्ष 7.36 करोड़ और मई में 12.96 करोड़ के सापेक्ष 8.32 करोड़ रुपये हासिल किए। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग में अप्रैल में 15 करोड़ के सापेक्ष 22 करोड और मई में 15 करोड़ के सापेक्ष 91 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया। अप्रैल में प्राधिकरण की सभी श्रेणी में 122 करोड़ के सापेक्ष कुल 118 करोड़ और मई में 132 करोड़ के सापेक्ष 160 करोड़ का आय हुई है। सीईओ ने बताया कि हर माह बजट खर्च और उसके सापेक्ष हो रही कमाई की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इस वर्ष प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण समेत विकास कार्यों के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img