Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सेक्टर-17ए और 22ई को शैक्षिक हब के रूप में होंगे विकसित

सेक्टर-17ए और 22ई को शैक्षिक हब के रूप में विकसित होंगे। एयरपोर्ट आने से यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
सेक्टर-17ए और 22ई को शैक्षिक हब के रूप में विकसित होंगे। एयरपोर्ट आने से यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-17ए और 22ई को शैक्षिक हब के रूप में विकसित होंगे। एयरपोर्ट आने से यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीते दिनों यमुना प्राधिकरण ने पांच भूखंडों पर प्रस्ताव मांगे थे, जिनमें से तीन को डेवलपर ने भूखंडों पर विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्राधिकरण के नियम व शर्तों को मान लिया है, सोमवार को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी।

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई शिक्षण संस्थान यमुना सिटी में अपने परिसर स्थापित करने में गहरी रुचि दिख रहे है। फिलहाल सेक्टर-22ई में तीन विश्वविद्यालय जेबीएम, नरसी मोनजी और फोर स्कूल निर्माणाधीन हैं। इस सेक्टर में पांच और विश्वविद्यालयों को जमीन आवंटित करने की योजना थी। बुधवार को भूखंडों पर प्राप्त आवंटन के लिए साक्षात्कार लिए गए, जिसमें से आवेदकों को 100 में से 54 अंक प्राप्त करने थे। इनमें 30 अंक एकमुश्त पैसा जमा कराने को लेकर था, इसके लिए अन्य अंकों के लिए अलग नियम और शर्तें लागू की गई थी। प्राधिकरण के मुताबिक पांच में से तीन भूखंडों पर आचार्य कुंद कुंद मंगलायतन विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी मिशन को 10-10 एकड़ का भूखंड दिया जाएगा, जबकि डॉ. अखिलेश दास और दरबारी लाल फाउंडेशन का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। इनमें 54 से कम अंक मिले हैं। बताया गया कि अगले सप्ताह तक प्राधिकरण सेक्टर 17ए, 18 और 22ई में विश्वविद्यालय के लिए आठ भूखंडों पर योजना निकालने जा रहा है। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *