Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Uttar Pradesh : संपूर्ण समाधान दिवस में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

Hapur News : जनपद हापुड़ में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि लेखपाल ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरौली निवासी किसान अभिषेक शर्मा से जमीन की कुर्रेबंदी कराने के नाम पर 13 हजार रुपये रिश्वत ली। यह कार्रवाई नगर पालिका सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान की गई, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि किसान अभिषेक शर्मा ने अपनी जमीन की कुर्रेबंदी कराने के लिए एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम द्वारा लेखपाल को कार्य करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद लेखपाल लगातार काम टालता रहा। आरोप है कि उसने कुर्रेबंदी कराने के बदले किसान से 16 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। किसान के कई बार अनुरोध करने के बाद भी जब काम नहीं हुआ तो उसने एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लेखपाल ने किसान को नगर पालिका बुलाया। वहां से उसने किसान को नगर पालिका और पुरानी कलेक्ट्रेट के बीच स्थित पानी की टंकी के पास बुलाकर 13 हजार रुपये रिश्वत मांगी। जैसे ही किसान ने रकम सौंपी, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी अचानक हुई गिरफ्तारी से हैरान रह गए। एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को तुरंत कोतवाली ले गई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि आरोपी लेखपाल की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें