महिलाओं को शिक्षित करने से हम पीढ़ियों को शिक्षित करते है और इससे एक न्यायसंगत समाज का होता है निर्माण:कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

महिलाओं को शिक्षित करने से हम पीढ़ियों को शिक्षित करते है और इससे एक न्यायसंगत समाज का होता है निर्माण:कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़ 8 मार्च- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करने से हम पीढ़ियों को शिक्षित करते है और इससे एक न्याय संगत समाज का निर्माण भी होता है। समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का शिक्षित होना अत्यंत जरूरी है, एक महिला शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित भी होता है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं भी बनाई जा रही है।

रियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को नरवाना में भगवान वाल्मीकि भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं भगवान वाल्मीकि विधा केन्द्र पुस्तकालय के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे ।

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि इस पुस्तकालय के बनने से युवाओं को रोजगार प्राप्त होंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और आत्मज्ञान प्राप्त करना है और शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो युवा जीवन में पियेगा वहीं अपने देश एवं प्रदेश के निर्माण में अहम भूमिका अदा करने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है अब तक दो लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। हर घर गृहणी योजना के तहत महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने के लिए 30 महाविद्यालय खोले गए है और 38 महिला पुलिस थाने भी खोले गए है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा से ही बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी, उसी अभियान के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा बेटियों को शिक्षित बनाया जा रहा है और हमारी बेटियां अब खेलों में भी गोल्ड मैडल लाकर देश एवं प्रदेश को भी गौरवान्वित करने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण का माध्यम बनी है, सरकार द्वारा नमो ड्रॉन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें मुफ्त ड्रोन वितिरत किए है।

उन्होंने युवा जन जागृति संगठन द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की सराहना भी की और कहा कि इस तरह के जो संगठन अच्छी सोच रखते है वे प्रदेश एवं देश के राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने का भी काम करते है। उन्होंने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, स्वच्छ पेयजल जैसी समस्याओं को जल्द दूर करने का काम किया जाएगा और नरवाना विधानसभा क्षेत्र को भी अग्रणी पंक्ति रखने का काम किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img