राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में दहेज के लिए महिला की हत्या का प्रयास, तीन तलाक देकर घर से निकाला

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग कर उसकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पति ने पंचायत में उन्हें तीन तलाक भी दे दिया। घर में अकेली पाकर देवर ने भी उनके साथ छेड़छाड़ की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दस वर्ष पहले उनका निकाह गांव त्योड़ी जिला गाजियाबाद युवक के साथ हुआ था। मायके वालों ने उनके निकाह में दस लाख रुपये खर्च किए। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति, ससुर, सास, तईया ससुर, देवर, दहेज में कार और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि घर में अकेली पाकर देवर ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की। 28 मार्च 2026 को पति ने दुपट्टे से गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास भी किया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी नाबालिग पुत्री को छीनकर उन्हें घर से निकाल दिया। छह मई को आरोपियों ने पंचायत में उन्हें तीन तलाक भी दे दिया। आजतक भी आरोपियों ने उनकी पुत्री को अपने पास रखा हुआ है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button