पूरे शहर में ताबड़तोड़ लूट की वारदात, हथियार के बल पर लूटी दो कार

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बदमाश ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने तीनों जोन में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। नोएडा जोन में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में हथियार के बल पर बदमाशों ने कार चालक को बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाश पीड़ित चालक को दिल्ली में फेंककर फरार हो गए। इसके अलावा सेक्टर-126 में बदमाशों ने एक युवक से कार लूट ली। इसके अलावा बदमाशों ने सेन्ट्रल नोएडा औ ग्रेटर नोएडा जोन में लूट की वारदातों को अंजाम दिया।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-44 के पास चार हथियारबंद बदमाशों ने कार चालक नरेंद्र से कार लूट ली। चालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार में बैठा था, तभी बाइक पर चार लोग आए। दो लोगों ने उसे उसकी कार में बंधक बना लिया और दिल्ली में छोड़ दिया। इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज गई है। जिसके बाद केस को नोएडा ट्रांसफर किया गया है। वहीं थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के जेपी विश टाउन के पास अज्ञात बदमाशों ने जितेंद्र की स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इसमें कार चालक की संलिप्तता स्पष्ट है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

गोली मारने की धमकी देकर नकदी और मोबाइल लूटा
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-51 के पास बाइक सवार बदमाशों ने सुनील कुमार बंसल नामक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने उसके मोबाइल फोन के जरिए उसके पेटीएम अकाउंट से करीब 6 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, थाना सेक्टर-58 क्षेत्र से शिवानी का मोबाइल फोन अज्ञात बदमाशों ने छीन लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र से जितेंद्र कुमार का मोबाइल फोन अज्ञात बदमाशों ने छीन लिया है।

सेन्ट्रल और ग्रेटर नोएडा जोन में भी लूट
थाना फेस-2 क्षेत्र के ककराला गांव के पास हथियारबंद बदमाशों ने नसीम से 25 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित पूर्वांचल सोसाइटी के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सलमान से 4 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस से घटना की शिकायत की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img