Gopal Sharma Murder Case: गोपाल शर्मा हत्याकांड का खुलासा, हुक्का विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार

Gopal Sharma Murder Case: गोपाल शर्मा हत्याकांड का खुलासा, हुक्का विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार

Jewar थाना क्षेत्र में चर्चित 15 वर्षीय Gopal Sharma हत्याकांड का पुलिस ने सात दिन बाद खुलासा कर दिया है। Noida Police ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ज्वाइंट सीपी Rajeev Narayan Mishra ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 21 मई को गोपाल शर्मा के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कई पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान किशोर का शव रोही गांव के एक खाली मकान से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की। बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान Naresh, Mohit निवासी रोही गांव तथा Umesh निवासी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोपाल उनके साथ बैठकर हुक्का पीता था। कुछ दिन पहले गोपाल की दादी ने उन्हें डांट दिया था, जिससे आरोपी नाराज थे। 21 मई को जब गोपाल उनके पास पहुंचा तो आरोपियों ने हुक्के में अधिक मात्रा में तंबाकू डालकर उसे पिलाया। इसके बाद उसे गांव के एक खाली मकान में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर दीवार में सिर टकराने से वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर चल रही कुकर्म, अंग काटने और तेजाब डालने जैसी चर्चाओं को अफवाह बताया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img