Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, रिक्शा, ऑटो, टेंपो पर बैन

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, रिक्शा, ऑटो, टेंपो पर बैन
आगामी त्योहारों को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है

अमर सैनी

नोएडा। आगामी त्योहारों को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। बताया जा रहा है कि धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सड़कों पर लोगों की खासी भीड़ रहेगी। इसी के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान अट्टापीर चौक से कार मार्केट सेक्टर-28 और अट्टा चौक से अट्टापीर तक ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, जो पहले से ही लागू है।
डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि शहर के विभिन्न बाजारों जैसे अट्टा मार्केट सेक्टर-27, इंदिरा मार्केट सेक्टर 27, सेक्टर-18, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रह्मपुत्र मार्केट सेक्टर-28, लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर होशियारपुर, शॉप्रिक्स मॉल सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परी चौक, कस्बा कासना और दादरी आदि में वाहनों के दबाव के कारण यातायात व्यवस्था और डायवर्जन इस प्रकार रहेगा। अट्टा मार्केट, इंदिरा मार्केट, सेक्टर-18 मार्केट, डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गुरुद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल और आसपास के सभी मार्गों को नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने पर क्रेन से खींचकर कार्रवाई की जाएगी। आम लोग और वाहन चालक डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गुरुद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल आदि के अंदर स्थित पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे या इसके अलावा सेक्टर-18 स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में भी वाहन पार्क कर सकेंगे और शॉपिंग आदि कर सकेंगे।

गाड़ी जप्त कर की जाएगी कार्रवाई
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि लॉजिक्स मॉल सिटी करनायर के आसपास की मुख्य सड़कों को नो पार्किंग जोन बना दिया गया है। अगर कोई वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा पाया गया तो ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी और अगर वाहन को सड़क से नहीं हटाया गया तो उसे क्रेन से खींचकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डीसीपी ने बताया कि अट्टा मार्केट सेक्टर-27, इंदिरा मार्केट सेक्टर-27, सेक्टर-18, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रह्मपुत्र मार्केट सेक्टर-28, लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर, शॉपर्स मॉल, होशियारपुर, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परीचौक, कस्बा कासना और दादरी में आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

असुविधा होने पर करें कॉल
डीसीपी ने कहा कि ट्रैफिक संबंधी किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *