NationalNoidaPolitics

सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प, 26 /11 के शहीदों को किया याद

सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प, 26 /11 के शहीदों को किया याद

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में सपा महानगर संगठन ने सेक्टर-53 कंचनजंगा मार्केट में स्थित कैंप कार्यालय में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया। इस दौरान पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। सभी लोगों ने 26 /11 में जो लोग शहीद हुए थे।उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा और उनको याद करने का काम किया।
इस अवसर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि संविधान के द्वारा हम भारतवासियों को अनेक मौलिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को बदल देना चाहते हैं। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी वह जयकरण चौधरी ने कहा कि संविधान सुरक्षित रहेगा तभी पत्रों को आरक्षण और सुविधाओं का मिलना जारी रह सकेगा। उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद और विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि संविधान की रक्षा हम सब का दायित्व है इसकी रक्षा के लिए समाजवादी सोच को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में मोहम्मद तसलीम, रामवीर यादव, राम सहेली, बबली शर्मा, शालिनी खारी, सतवीर यादव, बाबूलाल बंसल, राणा मुखर्जी,बाबा जयवीर,शादाब खान, सौरभ चौहान, आसिफ अंसारी ,विश्वास ,मयंक कुमार लाल, देवेंद्र खारी,गुलजार,मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players