Saharanpur Encounter: सहारनपुर में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने बरामद की बाइक और हथियार

Saharanpur Encounter: सहारनपुर में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने बरामद की बाइक और हथियार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने रविवार देर शाम थाना सरसावा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मार गिराया। पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ अपराधियों ने मोटरसाइकिल छीनकर भाग रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पीछा किया, जिसके दौरान बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र निवासी इमरान पुत्र रज्जाक के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमरान राज्य के विभिन्न जिलों में वांछित था और इस पर दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे।
थाना गागलहेड़ी और थाना सरसावा की संयुक्त टीम ने बदमाश का पीछा कर देहरादून-अम्बाला हाईवे पर उसे घेर लिया। पुलिस पर फायरिंग के दौरान थाना प्रभारी गागलहेड़ी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश इमरान को ढेर कर दिया।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो पिस्टल (.32 बोर), 18 खोखा कारतूस, 10 जिंदा कारतूस और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इमरान हाल ही में मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारे गए बदमाश महताब का साथी था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया।
.भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे





