उत्तर प्रदेशभारत

योगी सरकार ने 80 प्रतिशत खरीफ की फसल का सर्वे किया पूरा

- सीएम योगी ने 23 अगस्त से 5 अक्टूबर तक सर्वे कार्य पूरा करने के दिये थे निर्देश

लखनऊ, 4 अक्टूबर: योगी सरकार ने प्रदेश भर में बोई जाने वाली खरीफ (2024-25) की फसल के डिजिटल क्रॉप सर्वे का 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। प्रदेश के 84 हजार से अधिक राजस्व गांवों में शुरू किये गये डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत 47 हजार से अधिक गांवों में सर्वे का काम पूरा हो चुका है जबकि कुल साढ़े चार करोड़ से अधिक प्लॉट्स (गाटा संख्या) में बोई खरीफ की फसल के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। यह कुल (साढ़े पांच करोड़ से अधिक) प्लॉट्स का 80 प्रतिशत है। इन कंप्लीट सर्वे में से 3 करोड़ से अधिक प्लॉट्स के सर्वे को अप्रूवल भी मिल चुका है, जो 82 प्रतिशत है। वहीं सर्वे में प्रदेश के टॉप टेन जिलों में जौनपुर अव्वल रहा है, जबकि दूसरे स्थान पर गाजियाबाद है।

साढ़े चार करोड़ से अधिक प्लॉट्स का सर्वे पूरा, साढ़े तीन करोड़ से अधिक सर्वे अप्रूव्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों की आय बढ़ाने एवं उनके खुशहाल जीवन के लिए फसलों के डिजिटल क्राप सर्वे का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के 75 जिलों के 91,609 राजस्व गांव के 5,81,23,573 प्लॉट्स (गाटा संख्या) का डिजिटल मैप उपलब्ध कराया गया। ऐसे में योगी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को विजन के रूप में आगे बढ़ा रही है। इसके तहत योगी सरकार ने प्रदेश भर में खरीफ की फसल के डिजिटल क्रॉप सर्वे के निर्देश दिये। उन्होंने यह सर्वे 23 अगस्त से 5 अक्टूबर तक पूरे करने के निर्देश दिये थे। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के 84,159 गांवों में सर्वे का काम शुरू किया गया। इसके सापेक्ष 2 अक्टूबर तक 47,098 राजस्व गांवों में सर्वे का काम पूरा हो चुका है, जो 52 प्रतिशत है। वहीं शेष राजस्व गांवों में सर्वे का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान 2 अक्टूबर तक 4,63,22,564 प्लॉट्स (गाटा संख्या) के सर्वे के काम को पूरा कर लिया गया है, जो 80 प्रतिशत है जबकि 3,76,22,171 प्लॉट्स (गाटा संख्या) के सर्वे को अप्रूव्ड किया जा चुका है। यह कुल प्लॉट्स का 82 प्रतिशत है। वहीं शेष 1,18,01,009 प्लॉट्स (गाटा संख्या) के सर्वे के अप्रूवल का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

जौनपुर पहले तो गाजियाबाद दूसरे स्थान पर
खरीफ की फसल के डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत प्रदेश के टॉप टेन जिलों में जौनपुर ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी है। जौनपुर को 17,33,553 प्लॉट्स (गाटा संख्या) के सर्वे का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 15,69,912 प्लॉट्स का सर्वे पूरा कर लिया गया है। वहीं सर्वे के सापेक्ष 15,61,266 प्लॉट्स के सर्वे काे अप्रूव्ड भी किया जा चुका है, जो कुल प्लॉट्स का 99.45 प्रतिशत है। इसी तरह गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है। गाजियाबाद को 1,45,688 प्लॉट्स (गाटा संख्या) के सर्वे का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 1,33,735 प्लॉट्स का सर्वे पूरा कर लिया गया है। वहीं सर्वे के सापेक्ष 1,31,581 सर्वे काे अप्रूव्ड भी किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 98.39 प्रतिशत है। वहीं अमरोहा तीसरे स्थान पर है। अमरोहा को 4,84,061 प्लॉट्स (गाटा संख्या) के सर्वे का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 4,01,698 प्लॉट्स का सर्वे पूरा कर लिया गया है। वहीं सर्वे के सापेक्ष 3,92,771 प्लॉट्स के सर्वे को अप्रूव्ड किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 97.78 प्रतिशत है। इसके अलावा बस्ती चौथे स्थान पर है। बस्ती को 13,30,380 प्लॉट्स (गाटा संख्या) के सर्वे का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 11,31,704 प्लॉट्स का सर्वे पूरा कर लिया गया है। वहीं सर्वे के सापेक्ष 11,05,397 सर्वे काे अप्रूव्ड भी किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 97.68 प्रतिशत है। आजमगढ़ पांचवे स्थान पर है। आजमगढ़ को 14,24,270 प्लॉट्स (गाटा संख्या) के सर्वे का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 13,58,149 प्लॉट्स का सर्वे पूरा कर लिया गया है। वहीं सर्वे के सापेक्ष 13,17,780 सर्वे काे अप्रूव्ड भी किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 97.03 प्रतिशत है। इसके अलावा हमीरपुर छठे, मैनपुरी सातवें, महोबा आठवें, गाजीपुर नौवें और शामली दसवें स्थान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players