ग्रेटर नोएडा में छेड़छाड़ पीड़िता को मिली हत्या की धमकी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता और उसके पिता को धमकाया है। बताया जा रहा है कि मुकदमे की पैरवी करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले को लेकर पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक कुलेसरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उनके पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि इस मुकदमे की पैरवी को लेकर उनका कोर्ट में आना-जाना रहता है। इस बीच आरोपी पिता-पुत्री को रास्ते में रोककर धमकता है। मुकदमे की पैरवी को लेकर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता और उसके पिता ने आरोपी से जान का खतरा बताया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है।

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img