उत्तर प्रदेशराज्य

Ramzan Afghani topi: रमजान में अफगानी, ख्वाजा गरीब नवाज और बरकाती टोपी की मांग बढ़ी

Ramzan Afghani topi: रमजान में अफगानी, ख्वाजा गरीब नवाज और बरकाती टोपी की मांग बढ़ी

नोएडा। रमजान के मौके पर सेक्टर-8, 12 और पुराने बाजारों में अफगानी टोपी की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। टोपी विक्रेता मोहम्मद वसीम के अनुसार सफेद, क्रीम और हल्के भूरे रंग की अफगानी टोपी खासतौर पर युवाओं में लोकप्रिय हैं। साधारण सूती टोपी 100 से 150 रुपये में मिल रही हैं, जबकि कढ़ाईदार और डिजाइनर अफगानी टोपी 250 से 500 रुपये तक बिक रही हैं।

ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह से प्रेरित ख्वाजा गरीब नवाज टोपी और अल्लाह नाम लिखी टोपी भी खास पसंद की जा रही हैं। इसमें सुनहरी और हरे धागों से जालीदार कढ़ाई की जाती है, जो पारंपरिक और आकर्षक लुक देती है। बरकाती टोपी की ऊंची गोलाई और घनी कढ़ाई भी खास अवसरों पर पहनी जाती है और इसकी बिक्री अच्छी हो रही है।

दुकानदारों का कहना है कि रमजान में टोपी की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में तीन से चार गुना बढ़ जाती है। रोजाना करीब एक दर्जन टोपी बिक रही हैं। बच्चों के लिए हल्के और रंगीन टोपी 80 से 150 रुपये में उपलब्ध हैं। कुछ लोग चमकदार जरकन वाली टोपी भी खरीद रहे हैं, जो 200 से 500 रुपये तक की कीमत में मिल रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button