Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : अधूरे नाले से हापुड़ में जलभराव, स्कूली बच्चों की राह बनी खतरनाक

Hapur News : हापुड़ के भीमनगर स्थित एलएन पब्लिक स्कूल जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। करीब एक वर्ष पहले शुरू किया गया नाले का निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है, जिसके चलते बिना बारिश के भी सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है और पूरा इलाका तालाब जैसा नजर आता है।

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चे, उनके अभिभावक और आसपास के मोहल्लों चैनापुरी, कोटला सादात, अयोध्यापुरी तथा लोधीपुर के निवासी गुजरते हैं। दोपहिया वाहन, साइकिल और ई-रिक्शा से आने-जाने वाले बच्चों को फिसलन और गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार वाहन रास्ते में फंस जाते हैं, जिससे बच्चों के चोटिल होने की आशंका बनी रहती है।

एलएन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और प्रधानाचार्या अनुराधा वाजपेयी ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के समक्ष यह समस्या उठाई। ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि नाले का निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग एक साल बीत चुका है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। इससे पहले भी इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था और जल्द निर्माण पूरा कराने का आश्वासन भी दिया गया था।

यह समस्या केवल स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि गढ़ रोड पर स्थित श्रीराम मंदिर से लेकर एलएन पब्लिक स्कूल और मदर्स प्राइड स्कूल तक का मार्ग प्रभावित है। इस रास्ते से रोजाना हजारों बच्चों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की आवाजाही होती है। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग पर सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

स्कूल प्रबंधन ने 18 मार्च और 1 अप्रैल को भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की थी। बच्चों का कहना है कि दो महीने में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छात्रों ने जिलाधिकारी से अपील की है कि नाले का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए ताकि उन्हें सुरक्षित आवागमन मिल सके। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बच्चों को भरोसा दिलाया है कि समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें