पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुआ

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुआ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ। पुलिस का दावा है कि जब बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाई तो पुलिसकर्मी ने गोली से ज्यादा फुर्ती दिखाकर खुद को बचा लिया। हालांकि गोली पुलिसकमों के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने हवाई फायरिंग कर के आरोपी अवनीश उर्फ मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस टीम को कल रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि 30 अप्रैल को हर्ष विहार इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को गोलियां मारने वाला अवनीश कुछ देर में अपने साथियों से मिलने गाजीपुर से होते हुए गुजरेगा।टीम गाजीपुर पहुंचकर आरोपी का इंतजार करने लगी। देर रात करीब 1:30 बजे एक स्कूटी सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। आरोपी रुका और पिस्टल निकालकर कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पर गोली चला दी। दावा है कि गोली चलने के बाद अनिल ने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचाया।गोली बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जिसके बाद अनिल ने हवाई फायरिंग की। आरोपी घबरा गया और फिर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img