राज्यहरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने के लिए जनता का जताया आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने के लिए जनता का जताया आभार

हरियाणा की जलेबी का रस कांग्रेस को रास नहीं आया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

भाजपा की तीसरी बार जीत जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है : बड़ौली

*- मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में और तेज गति से होगा हरियाणा का विकास

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत देने के लिए हरियाणा की जनता जर्नादन का आभार जताया और नमन किया। श्री बड़ौली ने कहा कि लगातार तीसरी बार हुई भाजपा की यह जीत विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। उन्होंने हरियाणा की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को संकल्प के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर जनसेवा और हरियाणा के विकास को और अधिक गति देंगे। भाजपा की जीत पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा की जलेबी का रस कांग्रेस को रास नहीं आया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों, जवानों, पहलवानों के नाम पर झूठ और अफवाहें फैलाई और उसी में फंस गई। चुनाव में सर्वसमाज ने कांग्रेस को नकारकर भाजपा को आशीर्वाद दिया। कांग्रेस ने झूठ का नैरेटिव सैट किया हुआ था उसका जवाब जनता ने आज दे दिया है। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हार को पचा नहीं पा रही है और प्रशासन पर आरोप लगा रही है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि सच को स्वीकार ना करके आरोप लगाना ही कांग्रेस की परम्परा रही है। पत्रकार के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की समस्याओं को भी हमने खत्म कर दिया है। कांग्रेस में कौन मुख्यमंत्री बनेगा उस बीमारी से भी कांग्रेस बाहर हो गई है।

 

हरियाणा में हैट्रिक बनने पर श्री बड़ौली ने कहा कि यह जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा बसता है यह उसकी जीत है। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों तक समाज के हर वर्ग की बिना भेदभाव के सेवा की है, इसलिए जनता ने भाजपा को तीसरी बार सेवा का फिर से मौका दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कम समय में ही जनता का दिल जीता है और जनता ने भी सीएम सैनी को जनसेवा का मौका दिया है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरने वाली पार्टी है, इसलिए 2047 तक केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहने वाली है। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया था जिस आधार पर हमें 48 से 52 सीटें जीतने का आंकलन था और आज परिणाम भी उसी आधार पर आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players