उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: 4 लेन का 16 मीटर चौड़ा बनेगा शाहबेरी एलिवेटेड रोड

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।शाहबेरी के पास से क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद तक बनने वाली एलिवेटेड रोड चार लेन यानी 16 मीटर चौड़ी होगी। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी इसके पक्ष में हैं। परियोजना से संबंधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और फाइनल फिजिबिलिटी रिपोर्ट इस हफ्ते आ जाएगी।

दरअसल सेक्टर- 4 शाहबेरी गांव के पास से क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इस कारण यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्राधिकरण ने शाहबेरी से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक एलिवेटेड रोड के निर्माण का निर्णय लिया है। इस एलिवेटेड रोड की लंबाई 3500 मीटर होगी। सीआरआरआई की टीम ने स्थलीय निरीक्षण और परियोजना से संबंधित गहन अध्ययन के बाद जो प्राथमिक फिजिबिलिटी सौंपी है,उसमें दो डिजाइन प्रस्तावित किए गए हैं। एक डिजाइन में 16 मीटर और दूसरे में 14 मीटर चौड़ी रोड का सुझाव दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक 14 मीटर चौड़ी एलिवेटेड रोड का निर्माण करने पर एक भी मकान को नुकसान नहीं हो रहा। वहीं, 16 मीटर चौड़ाई रखने पर दो-तीन मकानों का छज्जा आ रहा, लेकिन प्राधिकरण का प्रयास होगा कि किसी को कोई नुकसान ने हो। अधिकारी एलिवेटेड रोड की चौड़ाई 16 मीटर रखने के पक्ष में हैं। सीआरआरआई की टीम इस सप्ताह डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) सौंप देगी।।डीपीआर में परियोजना की लागत, निर्माण कार्य की समय सीमा सहित पूरी जानकारी होगी। डीपीआर को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण के लिए एक एजेंसी को नियुक्त कर कार्य शुरू किया जाएगा।

एनएच नौ से मार्ग के चौड़ीकरण का प्रयास
नेशनल हाईवे नौ से क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए शाहबेरी जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण करने का प्रयास किया जा रहा। इस संबंध में जीडीए उपाध्यक्ष भूमि धारक और बिल्डर प्रतिनिधि के बीच सहमति बनाने में जुटे हैं। इसे लेकर इस महीने बैठक भी होगी। एनएच नौ से क्रॉसिंग होते हुए शाहबेरी जाने वाला मार्ग 45 मीटर चौड़ा है, लेकिन पेट्रोल पंप के पास करीब 260 मीटर लंबाई में सड़क की पूर्ण चौड़ाई उपलब्ध नहीं हो पा रही। इस संबंध में विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा। वहीं, इस मार्ग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किस योजना पर कार्य किया जा रह, जीडीए अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स का कहना है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण कराने को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img