राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर गोष्ठी

अमर सैनी

नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग नोएडा द्वारा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित गोष्ठी का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर गहन चर्चा करना था। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल केतकर ने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को विस्तार से बताया। शारदा विवि के प्रति कुलाधिपति वाइके गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं संगठन के प्रांत सह संपर्क प्रमुख मेरठ प्रांत वेदपाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों का योगदान केवल शैक्षणिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वे छात्रों में समाज की बेहतरी के लिए काम करने की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img