उत्तर प्रदेश, नोएडा: शहर में बनेगा 25 फीट ऊंचा क्लॉक टॉवर, 90 दिनों में होगा काम पूरा

अभिषेक ब्याहुत

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-128 चौराहे पर 25 फीट ऊंचा क्लॉक टॉवर बनाने की घोषणा की है। इस टॉवर का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसकी खासियत इसका बौद्ध स्तूप की शैली में डिज़ाइन किया गया ऊपरी हिस्सा होगा। टॉवर के तीन तरफ बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और एक विशाल प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया जाएगा, जो इसे ध्यान आकर्षण का केंद्र बनाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के उप निदेशक (हार्टिकल्चर) आनंद मोहन सिंह ने बताया कि यह परियोजना गौतमबुद्ध नगर की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा, “यह टॉवर नोएडा के सौंदर्यीकरण का हिस्सा है और स्थानीय नागरिकों को एक नई पहचान और आकर्षण प्रदान करेगा।” निर्माण कार्य के लिए कंपनी के चयन के बाद इसे तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सेक्टर 128 में बनने वाला यह क्लॉक टॉवर ग्रेनाइट और ईंटों से निर्मित होगा और इसे चारों ओर से खूबसूरत बगीचों से घेरा जाएगा। इसमें दो मंजिलें होंगी, जहां स्थानीय और पर्यटक आराम से समय बिता सकेंगे। यह क्षेत्र अपनी प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं और कॉर्पोरेट कार्यालयों के लिए जाना जाता है। नया क्लॉक टॉवर इस क्षेत्र की भव्यता में और वृद्धि करेगा।

सेक्टर-18 में बन रहा है 75 फीट ऊंचा क्लॉक टॉवर

नोएडा में यह दूसरा क्लॉक टॉवर होगा। इससे पहले सेक्टर 18 में जीआईपी मॉल के पास 75 फीट ऊंचा क्लॉक टॉवर निर्माणाधीन है। यह टॉवर श्रीनगर के लाल चौक पर बने प्रसिद्ध क्लॉक टॉवर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 1.75 करोड़ रुपये है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img