पुलिस कस्टडी में मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 39 की हवालात में बंद एक व्यक्ति की हुई कस्टडी मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि दादरी के उप- जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा को जांच सौपी गई है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को नोएडा के सेक्टर 39 में आबकारी अधिनियम के तहत बिहार के जनपद अररिया के रहने वाले तनवीर को गिरफ्तार करके रखा गया था। वह नोएडा मे छलेरा गांव के सेक्टर 44 में रहते थे। 20 मार्च की सुबह करीब 4:15 बजे पेट में दर्द होने पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पर उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। जिलाधिकारी ने बताया कि नियमानुसार मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम दादरी ने लोगों से अपील किया है कि अगर इस मामले में किसी के पास कोई जानकारी हो तो वे उनके समक्ष पेश होकर प्रस्तुत करें।

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img