लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी प्रेमिका ने लगाई नदी में छलांग , प्रेमी की हुई मौत

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 91 पर हिंडन नदी के पुल से एक प्रेमी- प्रेमिका ने हिंडन नदी में छलांग लगा दिया। आसपास के लोगों ने प्रेमिका को नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि प्रेमी की नदी मे डूबकर मौत हो गई। थाना सेक्टर 63 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित निषाद पुत्र शिवचरण निषाद उम्र 30 वर्ष तथा उसकी प्रेमिका रागिनी ने बृहस्पतिवार की रात को हिंडन नदी के पुल से आत्महत्या करने की नियत से नदी में छलांग लगा दिया। जैसे ही दोनों ने छलांग लगाया वहां आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लोगों ने रागिनी को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन अंकित नदी में डूब गया। उन्होंने बताया कि अंकित के शव को पुलिस ने बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती नदी से बाहर निकलने के बाद कहीं चली गई है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने घटना की सूचना दे दी हैं। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में परिजन कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश विधान...

Mathura : मथुरा में सपा नेता ने आजम खान को लेकर दिया बयान, बोले- 2027 में बदलेगा निजाम

Mathura : मथुरा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img