अब आईसीजी के जहाजों की ‘पतवार’ भी होगी स्वदेशी

नई दिल्ली, 10 मई: समुद्री जहाज निर्माण में स्वदेशी सामग्री (आईसी) के इस्तेमाल में वृद्धि और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए भारतीय तटरक्षक ने आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ करार किया है। इस करार के तहत हिंडाल्को, आईसीजी को स्वदेशी समुद्री ग्रेड के एल्युमिनियम की आपूर्ति करेगा।

इस संबंध में आईसीजी के डीडीजी एवं आईजी एचके शर्मा और डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम बिजनेस, हिंडाल्को के सीईओ नीलेश कूल ने वीरवार को करार पर हस्ताक्षर किए। शर्मा के मुताबिक आईसीजी बेड़ा वर्तमान में उथले पानी में संचालन की क्षमता वाले एल्यूमीनियम पतवार वाले 67 जहाजों का संचालन कर रहा है। आईसीजी ने तटीय सुरक्षा के मद्देनजर अपने बेड़े में ऐसे और अधिक जहाजों को शामिल करने की योजना बनाई है, जिनमें स्वदेशी रूप से निर्मित समुद्री ग्रेड एल्यूमीनियम का उपयोग किया गया हो।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img