NationalNoida

प्राधिकरण पदाधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

प्राधिकरण पदाधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-151 में प्राधिकरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को अधिकारियों ने सेक्टर के लोगों की समस्याएं सुनीं।बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीएस चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि सेक्टर की बाउंड्रीवाल बनाने का काम लंबित है। टेंडर जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूरे सेक्टर में थ्री फेस बिजली की कमी है।

सफाई व्यवस्था भी चरमरा रही है। दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा सीवरेज, कानून व्यवस्था, पौधरोपण व रखरखाव का अभाव, पार्क में सौंदर्यीकरण न होना समेत कई समस्याएं हैं। वहीं, आरडब्ल्यूए ने ओपन जिम, मदर डेयरी व सफल स्टोर की स्थापना की मांग की। प्राधिकरण पदाधिकारियों ने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर अजय, डॉ. धीरेंद्र बंसल, शिव बचन सिंह, सीबी साहू व अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players