उत्तर प्रदेश, नोएडा: महाकुम्भ के लिए पूरी बस बुक कराने पर दो यात्रियों को मुफ्त यात्रा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुम्भ के लिए पूरी बस बुक कराने पर दो यात्रियो को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। महाकुम्भ की समाप्ति तक यह सुविधा जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर की ओर से आठ जनवरी को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बसों की अग्रिम बुकिंग किए जाने पर सुविधा दी जा रही है। इसमें किसी यात्री, ग्राम प्रधान या अन्य द्वारा अपने एक समूह के लिए बुकिंग स्थल से प्रयागराज तक बस बुक कराने पर दो यात्रियों को निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। बस में यात्रियों की संख्या 50 होनी अनिवार्य है। प्रयागराज से वापसी में भी यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसमें परिचालक द्वारा पहले से अंतिम टिकट पांच मिनट के अंदर बुक किए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि महाकुम्भ के दूसरे चरण में गाजियाबाद और मेरठ डिपो की बड़ी संख्या में बसें नोएडा डिपो होकर प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। ऐसे में नोएडा डिपो से यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोत्साहन योजना का प्रचार प्रसार डिपो और बसों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसकी सुविधा मिल सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img