Delhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आनंद विहार बस अड्डे से एक बदमाश को किया गिरफ्तार

पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आनंद विहार बस अड्डे से एक बदमाश को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम ने आनंद विहार बस अड्डे के बाहरी गेट के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का तीन मोबाइल बरामद हुआ है पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान मंडावली निवासी 24 वर्षीय बृजेश के तौर पर हुई है. डीसीपी ने बताया कि पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की एक टीम आनंद विहार बस अड्डे के पास गस्त कर रही थी .इस दौरान पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा. पुलिस की टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी का तीन मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी की पहचान बृजेश के तौर पर हुई है. बृजेश पेशेवर अपराधी है.उसके खिलाफ मधु विहार थाने में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img